ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिज़नेस
कर्नाटक चुनाव होते ही फिर महंगा हुआ डीजल-पेट्रोल
By Deshwani | Publish Date: 14/5/2018 1:02:20 PM
कर्नाटक चुनाव होते ही फिर महंगा हुआ डीजल-पेट्रोल

 नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 17 पैसे और डीजल 21 पैसे तक महंगा हो गया है। पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले 19 दिनों से स्थिर थे। कर्नाटक चुनाव के चलते तेल कंपनियों ने रोजाना होने वाले बदलाव पर 24 अप्रैल से रोक लगा रखी थी। पहले से ही तय माना जा रहा था कि कर्नाटक चुनाव होते ही एक साथ पेट्रोल के दाम बढ़ाए जाएंगे।

 
दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 17 पैसे का इजाफा किया गया है। यह 74.99 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं, डीजल के दाम 21 पैसे बढ़ाए गए हैं, यह 66.14 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। डीजल का यह रिकॉर्ड स्तर है। जबकि पेट्रोल 55 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल 17 पैसे बढ़कर 82.65 प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं, डीजल 23 पैसे महंगा होकर 70.43 के पास पहुंच गया है।
 
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की रोजाना बदलने वाली कीमतों पर कर्नाटक चुनाव के चलते रोक लगा रखी था। हालांकि, कंपनियों को इससे नुकसान हो रहा था। इसलिए अब भरपाई के लिए कंपनियां रोजाना धीरे-धीरे करके दाम बढ़ाएंगी। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिसकी वजह से कंपनियों की लागत बढ़ गई है। कच्चा तेल खरीदना कंपनियों के लिए महंगा हो गया है। ऐसे में कंपनियां को अपना नुकसान पूरा करने के लिए 5 रुपए तक पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने होंगे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS