बिज़नेस
बैंक कर्मचारी करेंगे 2 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल
By Deshwani | Publish Date: 7/5/2018 1:35:58 PMनई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में यूनाईटेड फाेरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) और इंडियन बैंकस एसोसिएशन (आईबीए) के बीच सैलरी में 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी को लेकर आयोजित वार्ता विफल होने पर फोरम ने निर्णय लिया के मई महीने में हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संगठन एआईबीओसी के जनरल सेक्रेटरी डीटी फ्रांको ने एक बयान में कहा कि आईबीए का शुरुआती ऑफर महज 2 फीसदी बढ़ोत्तरी का था, जिसे पूरी तरह खारिज कर दिया गया। यूएफबीयू को 9 इम्प्लॉइज और ऑफिसर्स यूनियंस को मिलाकर बनाया गया है। फोरम ने निर्णय लिया कि 9 मई को देश के लगभग 10 लाख बैंक कर्मी 2 दिन हड़ताल करेंगे।