बिज़नेस
सरकार ने फर्टिलाइजर कंपनियों को दी बड़ी राहत
By Deshwani | Publish Date: 26/4/2018 2:54:35 PM नई दिल्ली। फर्टिलाइजर कंपनियों को सरकार की ओर से बड़ी राहत मिली है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत फर्टिलाइजर कंपनियों को महज 15 दिन के भीतर सब्सिडी का भुगतान मिलेगा। जानकारी के मुताबिक वर्ष के अंत तक पूरे देश में डीबीटी लागू करने की योजना है।
गौरतलब है कि फर्टिलाइजर सेक्टर में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) बाकी सेक्टर से अलग है। बाकी सेक्टर में लाभार्थी को सब्सिडी दी जाती है, जबकि फर्टिलाइजर सेक्टर में कंपनियों को सब्सिडी दी जाती है। फर्टिलाइजर कंपनियों को बिक्री आंकड़ों के आधार पर सब्सिडी मिलेगी। अभी फर्टिलाइजर कंपनियों को सब्सिडी के भुगतान में साल भर लग जाते हैं।