ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिज़नेस
दिल्ली में पेट्रोल चार पैसे डीजल नौ पैसे बढ़े
By Deshwani | Publish Date: 16/4/2018 2:04:05 PM
दिल्ली में पेट्रोल चार पैसे डीजल नौ पैसे बढ़े

नई दिल्ली। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा हो गया। पेट्रोल में 4 पैसे की वृद्धि की गई है, जबकि डीजल में 9 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। रोजाना तय होने वाले रेट के चलते पिछले दो दिन में पेट्रोल 9 पैसे वहीं डीजल 17 पैसे महंगा हो चुका है। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम साल के सबसे उच्चतम स्तर के करीब हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 4 साल के बाद इतनी बढ़ रही है। वहीं, डीजल की कीमतें अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं। राजधानी में पेट्रोल 74.02 रुपए/लीटर और डीजल 65.18 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। आज दिल्ली में पेट्रोल 4 साल बाद सबसे महंगा बिक रहा है। इससे पहले 2014 में पेट्रोल के दाम इस स्तर तक पहुंचे थे। क्रूड ऑयल में तेजी के कारण पेट्रोल के दाम नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं।

 

रोजाना तय होने वाली पेट्रोल-डीजल की कीमतों के चलते तेल कंपनियों ने दिल्ली में दाम में बढ़ोतरी की है। सोमवार को दिल्‍ली में डीजल की कीमतों में 9 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्‍तरी की गई। दरअसल, सरकारी तेल कंपनियां जून, 2017 से रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम की समीक्षा करती हैं। इसके चलते हर दिन रेट बदलते हैं।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS