ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिज़नेस
खुशखबरी: ट्रेन में रोजाना यात्रा करने वालों को मिलेगा फायदा
By Deshwani | Publish Date: 4/4/2018 3:17:32 PM
खुशखबरी: ट्रेन में रोजाना यात्रा करने वालों को मिलेगा फायदा

 नई दिल्ली/ मुंबई। रेलवे मंत्रालय की तरफ से पैसेंजर्स के लिए एक और खुशखबरी है। रेलवे के नए बलदाव का फायदा सीधे तौर पर मुंबई की हार्बर लाइन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और पनवेल के बीच यात्रा करने वाले 12 लाख यात्रियों को मिलेगा। 

 
सेंट्रल रेलवे मौजूदा 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार को बढ़ाकर 105 किमी प्रति घंटा तक करने जा रहा है। सेंट्रल रेलवे की डिवीजनल रेलवे मैनेजर एसके जैन ने बताया कि हम इसके लिए मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। लोकल ट्रेन की रफ्तार बढ़ने से यात्रियों के आने-जाने का समय बचेगा। मौजूदा समय में स्थिति सामान्य रहने पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से पनवेल पहुंचने के लिए करीब डेढ़ घंटा लगता है।
 
अगर ट्रैक पर कोई खराबी आ जाए तो यह समय बढ़कर 2 घंटे तक हो जाता है। ऐसे में यदि लोकल की रफ्तार बढ़ाई जाती है तो दैनिक यात्रियों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं होगा। एसके जैन ने बताया कि यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए लोकल के समय में सुधार लाने के लिए रेल प्रबंधन द्वारा कई बड़े कदम उठाए गए हैं। हमने हार्बर मार्ग पर सेवाओं की रफ्तार बढ़ाने का निर्णय लिया है।
 
अगर सब कुछ सही रहा तो लोकल की रफ्तार अगले तीन महीने में बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। इसके लिए ट्रैक की रिपेयर भी पूरी कर ली गई है। रफ्तार बढ़ने के बाद डेढ़ घंटे की दूरी को 1 घंटे 10 मिनट में पूरा कर लिया जाएगा।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS