ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिज़नेस
खुशखबरी: एल.पी.जी. गैस सिलेंडर हुए सस्ते
By Deshwani | Publish Date: 2/4/2018 2:33:55 PM
खुशखबरी: एल.पी.जी. गैस सिलेंडर हुए सस्ते

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने एल.पी.जी. गैस सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। बिना सब्सिडी वाले एल.पी.जी. (14.2 किलो) सिलेंडर में 35.50 रुपए की कटौती हुई है। वहीं, सब्सिडी वाला एल.पी.जी. सिलेंडर 1.74 रुपए सस्‍ता हुआ है। 
 
इंडियन ऑयल की वैबसाइट पर उपलब्‍ध जानकारी के अनुसार, दिल्‍ली में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस के लिए आपको 653.50 रुपए चुकाने होंगे। सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत 491.35 रुपए प्रति सिलेंडर देनी होगी। नई कीमतें 1 अप्रैल 2018 से लागू हो गई हैं। 
 
चार महानगरों में 14.2 किलो प्रति सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैंः
 
बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर 
महानगर      नई कीमत    पुरानी कीमत 
दिल्‍ली         653.50        689.00
कोलकाता    676.00        711.50
मुंबई           625.00       661.00
चेन्‍नई         663.50       699.50
 
सब्सिडी वाले सिलेंडर
महानगर    नई कीमत    पुरानी कीमत 
दिल्‍ली        491.35       493.09
कोलकाता   494.33      496.07
मुंबई         489.04       490.80
चेन्‍नई       479.44      481.21
 
सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में उछाल
जहां एक ओर एल.पी.जी. सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है, वहीं पाइप से आपूर्ती की जाने वाली रसोई गैस की कीमतें 90 पैसे किलोग्राम बढ़ दी गई हैं। साथ ही अब सी.एन.जी. से गाड़ी चालाना भी सस्ता नहीं रह गया है। सीएमजी के दाम में भी इजाफा किया गया है जो, 1 अप्रैल की मध्यरात्रि से लागू हो गई है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS