ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिज़नेस
पी.एन.बी. घोटाला : नीरव मोदी के खिलाफ बड़ी कामयाबी
By Deshwani | Publish Date: 28/3/2018 2:00:06 PM
पी.एन.बी. घोटाला : नीरव मोदी के खिलाफ बड़ी कामयाबी

 मुंबई। नीरव मोदी के लंदन में खुले एक सीक्रेट बैंक अकाउंट को ट्रेस कर लिया है।  आयकर विभाग के अनुसार नीरव के बार्कलेस पीएलसी बैंक खाते में करीब 1 मिलियन यूके पाउंड यानी 9 करोड़ रुपए जमा हैं। यह बैंक अकाउंट मोदी लिमिटेड फर्म के नाम से खोला गया है, जो कि नीरव मोदी की ही एक फर्म है। 

 
बताया जा रहा है कि इस खाते के बारे में नीरव मोदी ने कभी भी इनकम टैक्स रिटर्न्स में नहीं बताया था। जिसके बाद इस खाते की जानकारी अब जाकर सामने आई है। घोटाले के बाद से ही आयकर विभाग नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के विदेशी खातों की जांच करने में जुट गया था।
 
नीरव मोदी और मेहुल चोकसी द्वारा लिया गया लोन करीब 1000 बैंक खातों में बांट दिया था। ये सभी खाते शेल कंपनियों के द्वारा मैनेज किए जा रहे थे। जिनके डायरेक्टर्स फर्जी थे। आयकर विभाग अब भी करीब 15 देशों में दोनों के विदेशी खातों की छानबीन कर रहा है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS