बिज़नेस
दो रुपए तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, मिलेगी आम आदमी को राहत
By Deshwani | Publish Date: 13/2/2018 1:27:22 PMनई दिल्ली। आम आदमी को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है। दरअसल, पेट्रोल बढ़ती कीमतों के बीच अच्छी खबर है कि ये सस्ता हो सकता है। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम जल्द कम हो सकते हैं। कारण है कि पिछले कुछ दिनों में क्रूड में नरमी देखने को मिली है। 7 महीने में पहली बार है जब पेट्रोल-डीजल के सस्ते होने की उम्मीद है।
इससे पहले क्रूड में बनी तेजी से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे थे। पिछले 7 महीने में पेट्रोल 9 रुपए महंगा हो चुका है। लेकिन, अब क्रूड की कीमतों में गिरावट से इसके सस्ते होने की उम्मीद दिख रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ये राहत मिलने वाली है।