ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिज़नेस
कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे एंप्लॉयीज़ का डेटाबेस बनाएगा रेलवे
By Deshwani | Publish Date: 4/2/2018 1:59:06 PM
कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे एंप्लॉयीज़ का डेटाबेस बनाएगा रेलवे

नई दिल्ली। रेलवे गैर संचालन क्षेत्र, मसलन रखरखाव, साफ-सफाई, परामर्शकार्य, प्रशिक्षण और ऐसी दूसरी सेवाओं में लगे अनुबंध कर्मियों का डेटाबेस तैयार करेगा जिससे किसी भी तरह के श्रम अधिकारों के उल्लंघन पर नजर रखी जा सके। अनुबंध सेवा की नयी सामान्य शर्तों (जीसीसी) के तहत रेलवे ने पुलों, इमारतों के निर्माण, आमान परिवर्तन से जुड़े ठेकेदारों के नियम और शर्तें सेवा प्रदाता क्षेत्र से जुड़े कर्मियों से अलग होंगी। इसे कार्यकारी निदेशकों की समिति ने तैयार किया था और रेलवे बोर्ड में मंजूरी दी है। 

 
नयी नीति में पहली बार डिजिटल अनुबंध श्रम प्रबंधन प्रणाली पेश की गयी है जो रेलवे में सेवा प्रदान कर रहे सभी अनुबंध कर्मियों का एक डेटाबेस होगी।
 
जीसीसी में कहा गया है, ‘‘ जैसा रेलवे द्वारा अनुबंध की विशेष शर्त के तौर पर तय किया गया है यह प्रणाली ठेकेदार या भारतीय रेलवे द्वारा लगाई जायेगी। इस प्रणाली का इस्तेमाल उन अनुबंध सेवाओं में अनिवार्य होगा जहां श्रमिकों की अधिकता होती है।’’
कंप्यूटरीकृत प्रणाली में एक डेटाबेस होगा जिसमें सभी कर्मचारियों के व्यक्तिगत विवरण, पुलिस वेरिफिकेशन, चिकित्सा बीमा, भविष्य निधि पंजीकरण, भारत सरकार द्वारा जारी पहचान प्रमाण पत्र, उपस्थिति आंकड़े, शिफ्ट, सुरक्षा और श्रम कानून प्रशिक्षण व वेतन के विवरण होंगे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS