बिज़नेस
आम बजट-2018 पर जनता के सवालों के जवाब देंगे जेटली
By Deshwani | Publish Date: 31/1/2018 7:20:51 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली इस बार गुरुवार को आम बजट-2018 पेश करने के बाद देश के आम लोगों से रूबरू होंगे। इसके लिए वह सोशल मीडिया साइट ट्विटर का सहारा लेंगे।
वित्त मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री 1 फरवरी की शाम 7 बजे से आम बजट-2018 पर जनता के सवालों के जवाब देंगे। कोई भी व्यक्ति केंद्रीय वित्त मंत्री को सीधे अपना सवाल ट्विट कर सकता है। इसके लिए सवाल पूछने वाले को ट्विटर पर 'आस्क योर एफएम' हैशटैग के साथ अपना सवाल ट्विट करना होगा, जिसका जवाब खुद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली देंगे।