बिज़नेस
गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे संसद में पेश होगा आम बजट-2018
By Deshwani | Publish Date: 31/1/2018 7:12:55 PM नई दिल्ली, (हिस)। आम बजट-2018 को लेकर सरकार की सारी तैयारियां हो चुकी है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे संसद में आम बजट-2018 पेश करेंगे। वर्तमान मोदी सरकार में ये केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में अरुण जेटली का चौथा बजट होगा। वहीं मोदी सरकार का ये आखिरी बजट होगा, क्योंकि अगले बजट सत्र के तुरंत बाद आम चुनाव होने के चलते आचार संहिता लग सकती है।
गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली संसद में अपना बजट भाषण देंगे जिसमें वे आनेवाले साल के लिए सरकार की वित्तीय कार्ययोजना देश के सामने रखेंगे। आम बजट में सरकार टैक्स को लेकर एलान करती है। साथ ही अलग-अलग उत्पादों पर टैक्स को लेकर सरकार क्या करेगी, इसका खुलासा होता है। प्रत्यक्ष कर के रूप में आयकर की सीमा तय की जाती हैं। साथ ही सरकार पूरे साल भर का वित्तीय लेखा-जोखा देश के सामने रखती है।