ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिज़नेस
साल के अंत तक देश की सभी ग्राम पंचायतें हाई स्पीड ब्रॉडबैंड से जुड़ जाएंगी
By Deshwani | Publish Date: 8/1/2018 5:06:16 PM
साल के अंत तक देश की सभी ग्राम पंचायतें हाई स्पीड ब्रॉडबैंड से जुड़ जाएंगी

नई दिल्ली (हि.स.)। ‘भारत नेट’ परियोजना के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है| सरकार को आशा है कि दो चरणों में पूरी होने वाली इस परियोजना के दूसरे चरण का कार्य दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। ऐसे में इस साल के अंत तक देश की सभी 2.5 लाख ग्राम पंचायतें ‘हाई स्पीड ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क’ से जुड़ जाएंगी। 

दूसरे चरण में 1.5 लाख गांवों को ‘ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क’ से जोड़ने की योजना है| इस पर काम शुरु हो चुका है। विभागीय केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि भारत नेट परियोजना के पहले चरण में देश के एक लाख गांवों को तय समय में ‘हाई स्पीड ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क’ से जोड़ दिया गया है। इससे देश के 2.5 लाख ग्रामीण परिवारों और 20 करोड़ लोगों को उच्च गति की ब्रॉडबैंड सेवाएं मिल सकेंगी। 
यहां आयोजित एक कार्यक्रम में संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री के डिजिटल भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे ग्रमीण क्षेत्रों में रहने वालों के जीवन में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। उन्होंने कहा कि यह टेलीकॉम सेक्टर की यह पहली परियोजना है जिसमें कोई विदेशी सामान नहीं लगा है। इसमें उपयोग मकी गयी सभी सामग्री भारत में बनी है| भारत की ही तकनीक से इसे पूरा किया गया है। दूसरे चरण का कार्य 1 जनवरी 2018 से शुरू हो गया है| उन्हें आशा है कि मार्च 2019 तक देश की बाकी 1.5 लाख ग्राम पंचायतों को इससे जोड़ने का काम पूरा हो जाएगा। 
इस अवसर पर टेलीकॉम सचिव अरूणा सुंदराजन ने कहा कि हमने दूसरे चरण का कार्य शुरू कर दिया है| हमें आशा है कि यह समय से पहले दिसंबर 2018 तक पूरा हो जाएगा। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS