बिज़नेस
उ.प्र. में अब तक 10.63 लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीद
By Deshwani | Publish Date: 29/11/2017 6:47:48 PMलखनऊ, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2017-18 में मूल्य समर्थन योजना के तहत अब तक 1062454.19 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। जो कि गत वर्ष की इसी अवधि में की गयी धान खरीद 2,80,190 मीट्रिक टन से लगभग चार गुना अधिक है।
खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार आज 41435.56 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। अब तक प्रदेश के 120746 किसानों से धान क्रय करते हुए किसानों को 1649.19 करोड़ रूपये का भुगतान उनके बैंक खातों में किया जा चुका है।
गौरतलब है कि सरकार ने खरीफ क्रय वर्ष 2017-18 के अन्तर्गत 50 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है, जिसके सापेक्ष 21.25 प्रतिशत खरीद हो चुकी है। धान की खरीद के लिये प्रदेश में लगभग 3256 क्रय केन्द्र स्थापित हैं। इन केन्द्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये, इसका पूरा-पूरा ध्यान रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थायें की गई हैं। सरकार द्वारा धान खरीद में प्रगति लाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं।