बिज़नेस
पर्यावरण संरक्षण के लिए ईंधन संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी : प्रधान
By Deshwani | Publish Date: 5/11/2017 4:23:01 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता और पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने आज पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए कहा समाज की उन्नति और स्वास्थ्य के लिए ईंधन के संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। इसमें सबकी भागीदारी होनी चाहिए। प्रधान ने रविवार को पांच किलोमीटर की साईकिल यात्रा ‘साईकलोथन’ को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर यह बात कही। प्रधान ने कहा कि साईकिल का इस्तेमाल करने से न केवल पर्यावरण का संरक्षण और ईंधन की बचत होती है बल्कि इससे स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। उन्होंने कहा कि ईंधन का आवश्यकता अनुरूप इस्तेमाल करना अति-आवश्यक है, जिससे समाज के विकास और पर्यावरण संरक्षण में भी इसका समुचित उपयोग हो सके। उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत और पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। सभी नागरिकों, उद्योगों, संगठनों, तेल कंपनियों और सरकार को सामूहिक रुप से यह जिम्मेदारी उठानी चाहिए। ऊर्जा के उपलब्ध स्रोतों का संरक्षण भविष्य की पीढ़ी को ध्यान में रखकर ही करना चाहिए। कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी, सांसद उदित राज और अभिनेता फरहान अख्तर भी शामिल हुए।