ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिज़नेस
असम में बदलेगी कृषि की सूरत, वर्ल्ड बैंक से मिला 1300 करोड़ का कर्ज
By Deshwani | Publish Date: 30/10/2017 8:57:24 PM
असम में बदलेगी कृषि की सूरत, वर्ल्ड बैंक से मिला 1300 करोड़ का कर्ज

 नई दिल्ली, (हि.स.)। विश्व बैंक ने असम सरकार को 1300 करोड़ रुपये का कर्ज देने को मंजूरी दे दी है। ये कर्ज असम सरकार को कृषिगत उद्योगों एवं ग्रामीण उत्थान के लिए दिया जाएगा। इसके लिए सोमवार को विश्व बैंक, भारत सरकार और असम सरकार के बीच एक कर्ज समझौते पर हस्ताक्षर हुए। 

विश्व बैंक से वित्तीय सहायता प्राप्त ये परियोजना असम के 16 जिलों में चलेगी। जिससे पांच लाख कृषिगत परिवार सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। परियोजना से लाभान्वित लोगों में से 30 फीसदी महिलाएं होंगी। 
 
इस प्रोजेक्ट पर भारत सरकार की ओर से वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव समीर खरे, असम सरकार के मुख्य सचिव (वित्त) रवि कोटा एवं विश्व बैंक की ओर से हीशाम अबदो ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर अबदो ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से असम सरकार की कोशिश कृषिगत परिवारों की आय दोगुनी करने का प्रयास कर रही है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS