ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिज़नेस
विजय माल्या ने खोखा कंपनियों में लगाया बैंक का कर्ज
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2017 12:05:04 PM
विजय माल्या ने खोखा कंपनियों में लगाया बैंक का कर्ज

नई दिल्ली, (हिस)। जांच एजेंसियों के हवाले से जानकारी मिली कि भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने भारतीय बैंकों से लिए हजारों करोड़ रूपये के कर्ज को खोखा कंपनियों में निवेश किया था। माल्या ने ये कर्ज बैंकों से अपनी एयरलाइंस किंगफिशर की माली हालत सुधारने के लिए ये कर्ज लिया था। विजय माल्या फिलहाल ब्रिट्रेन में रह रहा है और भारत सरकार उसके प्रर्त्यपण के लिए लगातार कोशिश कर रही है। 
जांच एजेंसियों, प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के हवाले से जानकारी मिली है कि भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने भारतीय बैंकों से छह हजार करोड़ रूपये से ज्यादा का कर्ज अमेरिका, ब्रिट्रेन, फ्रांस और आयरलैंड जैसे देशों में बनाई खोखा कंपनियों में लगाया था। जिससे वो इस पैसें को भारत के बाहर भेज सके। विजय माल्या पर भारतीय बैंकों का 9 हजार करोड़ रूपये का कर्ज है, जिसे चुकाए बिना वो भारत से भाग गया है। मार्च, 2016 से माल्या ब्रिट्रेन में रह रहा है, और भारत सरकार ब्रिट्रेन प्रशासन से लगातार माल्या के प्रर्त्यपण के लिए कह रही है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS