ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिज़नेस
महाराष्ट्र में इस साल शुरू होंगी एक लाख करोड़ रूपए की परियोजनाएं : फडणवीस
By Deshwani | Publish Date: 18/9/2017 1:46:42 PM
महाराष्ट्र में इस साल शुरू होंगी एक लाख करोड़ रूपए की परियोजनाएं : फडणवीस

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज उम्मीद जताई कि राज्य में इस साल एक लाख करोड़ रुपए की ढांचागत परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में फडणवीस ने परियोजनाओं की जानकारी दिए बिना कहा, हम इस साल एक लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएं शुरू करने की उम्मीद करते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 5.96 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं की योजना है। इसी कारण ढांचागत क्षेत्र में रहने को लेकर नीति आयोग ने भी राज्य को सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी क्षेत्रों में कारोबार के अवसर मौजूद हैं। उन्होंने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत उभरने वाले क्षेत्रों की जानकारी देते हुए कहा कि ये बिजली, ग्रिड और आवास उद्योग के हित में होंगे। फडणवीस ने कहा कि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले महाराष्ट्र ने वित्त वर्ष 2016-17 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का 53 फीसदी हिस्सा आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा उनकी सरकार द्वारा राज्य में कारोबार आसान करने के कारण हो पाया है। उन्होंने उद्योग जगत की मदद का आश्वासन भी दिया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS