ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिज़नेस
मुंबई क्षेत्र का राजस्व संग्रहण राष्ट्रीय औसत से अधिक : आयकर विभाग
By Deshwani | Publish Date: 16/9/2017 1:43:28 PM
मुंबई क्षेत्र का राजस्व संग्रहण राष्ट्रीय औसत से अधिक : आयकर विभाग

मुंबई। आयकर विभाग के मुंबई क्षेत्र का कुल राजस्व संग्रहण 14 सितंबर तक 13.17 प्रतिशत बढक़र 1,03,837.6 करोड़ रुपए रहा है। क्षेत्र में राजस्व संग्रहण की वृद्धि दर 11.81 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत से अधिक रही है। एक साल पहले समान अवधि तक मुंबई क्षेत्र का राजस्व संग्रहण 91,753.5 करोड़ रुपए रहा था। देशभर में आयकर का सकल राजस्व संग्रहण 11.81 प्रतिशत बढक़र 3,36,402.6 करोड़ रुपए रहा है, जो एक साल पहले समान अवधि तक 3,00,874.6 करोड़ रुपए रहा था। 
 
विभाग के सूत्रों ने आज यहां पीटीआई भाषा से कहा कि इसी तरह मुंबई क्षेत्र का अंतरराष्ट्रीय कराधान से राजस्व संग्रहण भी 36.64 प्रतिशत बढक़र 8,591.6 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 6,287.9 करोड़ रुपए रहा था। इस बीच, प्रमोद चंद्रा मोदी ने आज प्रधान मुख्य आयुक्त आयकर तथा विभाग के मुंबई क्षेत्र के प्रमुख का पद संभाल लिया। उन्होंने पवन परमार सिंह का स्थान लिया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS