ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिज़नेस
गूगल पर महिला कर्मचारियों ने लगाया भेदभाव का आरोप, मामला दर्ज
By Deshwani | Publish Date: 16/9/2017 11:37:00 AM
गूगल पर महिला कर्मचारियों ने लगाया भेदभाव का आरोप, मामला दर्ज

नई दिल्ली। जानी मानी कम्पनी गूगल अपने यूजर्स को हमेशा कुछ नया देने के लिए जाना जाता है, लेकिन अब खबर आ रही है की गूगल में कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया है की गूगल में कार्य करते समय उनके साथ भेदभाव हुआ है, जिसकों लेकर कम्पनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसकों ले कर अभी सुर्खिया बनी हुई है, बताया जा रहा है की गूगल की पूर्व तीन महिला कर्मचारियों ने वेतन और पदोन्नति में को लेकर भेदभाव का मामला दर्ज करवाया है।

 

 

रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया है की गूगल की तीनों पूर्व कर्मचारी कम्पनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, कम्यूनिकेशन विशेषज्ञ और प्रबंधक के रूप में काम करती थी, उनके द्वारा दायर मुकदमे में बताया गया है की "गूगल केलिफोर्निया में एक जैसा काम करने वाली महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कम वेतन देता था और महिलाओं को ऐसे काम की जिम्मेदारी दी जाती थी, जिसमें पदोन्नति की संभावना कम होती है’ एस विवाद को लेकर अब यह महिलाएं कोर्ट में गयी है। बताया जा रहा है की आज के समय में अगर गूगल जैसी अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनीयाँ ऐसा करती है तो यह अच्छा समय नही है, बताया जा रहा है की अमेरिकी श्रम विभाग की महिला और पुरुष कर्मचारियों के बीच वेतन के अंतर को लेकर कंपनी की जांच कर रही है, साथ ही गाल पर आरोप है की कम्पनी  भर्ती में भी भेदभाव करती है।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS