ब्रेकिंग न्यूज़
भारत-नेपाल मैत्री पुल पर जांच के क्रम में एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में हिंदी सीरीज़ पंचायत सीज़न 2 ने सर्वश्रेष्ठ ओटीटी पुरस्कार 2023 जीताशिक्षा विभाग ने 2024 के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी किया, जिसमें तीज, जिउतिया, महाशिवरात्रि का अवकाश समाप्तसोनपुर मेला में जिला प्रशासन के मुख्य मंच से नृत्यांगना राधा सिन्हा ने बिखेरी जलवापशुपालन और डेयरी विभाग ने कल गुवाहाटी में "राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2023" मनायासोनपुर मेला 25 से शुभारंभ, 26 दिसंबर तक चलेगा सारण का विश्वप्रसिद्ध मेलाप्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी के निधन पर शोक व्यक्त कियाजनजातीय गौरव दिवस के उत्सव ने जनजातीय लोगों के सर्वांगीण विकास की पहल को नई गति प्रदान की है: श्री अर्जुन मुंडा
बिज़नेस
भारत-पेरू व्यापार समझौते के लिए वार्ताओं का पहला चरण
By Deshwani | Publish Date: 9/10/2023 11:01:59 PM
भारत-पेरू व्यापार समझौते के लिए वार्ताओं का पहला चरण

दिल्ली भारत-पेरू व्यापार समझौते के लिए वार्ता का एक विशेष चरण वर्चुअल माध्यम से 10-11 अक्टूबर, 2023 को आयोजित होने जा रहा है। भारतीय पक्ष का नेतृत्व मुख्य वार्ताकार संयुक्त सचिव, वाणिज्य विभाग श्री विपुल बंसल और पेरू पक्ष का नेतृत्व विदेश व्यापार और पर्यटन मंत्रालय में निदेशक (एशिया, ओशिनिया और अफ्रीका) श्री गेरार्डो एंटोनियो मेजा ग्रिलो करेंगे।

 
 
 
 
 
इस विशेष चरण के दौरान शुरुआती प्रावधान और सामान्य परिभाषाएं, ओरिजिन के नियम, माल में व्यापार, सीमा शुल्क प्रक्रियाएं और व्यापार सहूलियत, व्यापार में तकनीकी बाधाएं, स्वच्छता और पादप स्वच्छता संबंधी उपायों, सामान्य और सुरक्षा अपवाद, सहयोग और कानूनी एवं संस्थागत मुद्दों/ विवाद निपटान सहित विभिन्न अध्यायों पर चर्चाएं होने की उम्मीद है। वार्ताकारों की आपसी सहूलियत के आधार पर सेवाओं, व्यक्तियों की आवाजाही, व्यापार उपचार और निवेश अध्याय पर चर्चाएं इस महीने के अंत में आयोजित की जाएंगी।
 
भारत-पेरू व्यापार समझौते के लिए वार्ताएं वर्ष 2017 में शुरू हुई थीं और अगस्त, 2019 में इनके पांचवें चरण का समापन हुआ। कोविड के चलते, वार्ताओं पर रोक लग गई थी।
 
 
 
 
 
नई दिल्ली में 3-4 अगस्त, 2023 को हुई सीआईआई-एलएसी कॉन्क्लेव के इतर, पेरू की विदेश व्यापार उप मंत्री महामहिम डॉ. टेरेसा मेरा गोम्स ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल से मुलाकात थी। इस दौरान, दोनों पक्षों ने व्यापार वार्ताओं को फिर से शुरू करने में दिलचस्पी दिखाई थी। इस क्रम में, केंद्रीय मंत्री गोयल ने पेरू के साथ वार्ताएं फिर से शुरू करने के निर्देश दिए थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS