बिज़नेस
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा,
By Deshwani | Publish Date: 4/1/2020 11:22:35 AMनई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 27 दिसंबर 2019 को समाप्त सप्ताह में दो अरब 52 करोड़ डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 4 सौ 57 अरब 46 करोड़ 80 लाख डॉलर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक के अनुसार विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में दो अरब 20 करोड़ 30 लाख डॉलर की वृद्धि हुई और यह बढ़कर चार सौ 24 अरब 93 करोड़ 60 लाख डॉलर पहुंच गई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों को समग्र विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख भाग माना जाता है।
पिछले सप्ताह में यह भंडार 45 करोड़ 60 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 4 सौ 54 अरब 94 करोड़ 80 लाख डॉलर हो गया। स्वर्ण भंडार में 26 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और यह 27 अरब 39 करोड़ 20 लाख डॉलर तक पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से भारत के विशेष आहरण अधिकार में 20 लाख डॉलर की कमी आई और यह एक अरब 44 करोड़ दस लाख डॉलर रह गया। हालांकि देश की मुद्रा भंडार में 5 करोड़ 80 डॉलर की वृद्धि हुई और यह 3 अरब 70 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया।