बिहार
केन्द्र सरकार के गृह राज्यंत्री, बिहार के भाजपा अध्यक्ष व विधायक साथ रक्सौल में 47 वी बटालियन आउट पोस्ट का जायजा लिया
By Deshwani | Publish Date: 12/1/2020 10:40:00 PMरक्सौल।अनिल कुमार। केंद्र सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ. संजय जायसवाल एवं विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी के चार दिवसीय पूर्वी चंपारण भ्रमण कार्यक्रम के दौरान यहां पहुंचे।
इस दौरान नेतागण भारत- नेपाल सीमा के रक्सौल स्थित एसएसबी 47 वीं बटालियन के आउट पोस्ट पंटोका में शनिवार की रात गए। जहां बीओपी में श्री राय का स्वागत सशस्त्र सीमा बल की ओर से आईपीएस संजय कुमार, आईजी, सीमांत मुख्यालय, पटना व 47 वीं बटालियन के कमांडेंट प्रियव्रत शर्मा ने पुष्प देकर किया।
इसके बाद मंत्री श्री राय को आईजी, एसएसबी ने महत्वपूर्ण उपलब्धियों को प्रजेंटेशन द्वारा रूबरू कराया। बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल मुख्यतः सेवा, सुरक्षा, बंधुत्व की भावना तहत अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है। इन्ही भावनाओं को मद्देनजर सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों में सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व की भावना को जागरूक करता है। साथ ही सीमा क्षेत्र में होने वाले अपराधों व तस्करी जैसे कि मानव तस्करी, मादक पदार्थो की तस्करी, अवैध हथियार, गोला बारूद अन्य प्रतिबंधित सामानों की तस्करी को रोकना भी उनका कर्तव्यों में शामिल है। वहीं सीमा पार से आने वाले अप्राधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकना है। जिसके लिए वर्ष 2019 में सीमांत मुख्यालय पटना और 47 वीं वाहिनी को एसएसबी के 56 वें स्थापना दिवस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रचालन वाहिनी की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद भोजन का आयोजन पंटोका बीओपी में किया गया। उसके बाद मंत्री श्री राय ने वहाँ जवानों को संबोधित किया एवं पिलर संख्या का मध्य रात्रि मुआयना भी किया।