बिहार
रक्सौल एसडीओ ने सभी राशन कार्डधारियों को आधार से जोड़ने के कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश
By Deshwani | Publish Date: 11/6/2019 11:27:41 PMरक्सौल एसडीओ अमित कुमार। फोटो- देशवाणी।
रक्सौल। अनिल कुमार।
राशन कार्ड वितरण में पारदर्शिता बरतने के दृष्टिकोण से सभी कार्डधारियों को जल्द आधार से राशन कार्ड को जोड़ने की प्रक्रिया एसडीओ अमित कुमार ने प्रारंभ कर दी है।
इसकी जानकारी देते हुए एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि जितने भी राशन कार्डधारी है। वह सही व्यक्ति है या नहीं। कार्डधारी कोई सरकारीकर्मी तो नहीं है। भ्रष्टाचार को समाप्त करने और राशन कार्ड में पारदर्शिता लाकर सही आदमी तक राशन कार्ड को पहुंचाने के लिए सभी राशनकार्ड धारियों राशनकार्ड से आधार कार्ड से लिंकअप करने का निर्देश मार्केटिंग पदाधिकारी को दिया गया। इस काम में देर होने के चलते और कर्मियों को इस काम में लगाया जायेगा। इसके लिए पूरी टीम को इस कार्य में लगाना होगा।
अभी मात्र 25 प्रतिशत डीलर ही कार्डधारियों के आधार उपलब्ध कराए हैं। जो डीलर कार्डधारियों से उनका डिटेल और आधार कार्ड नहीं लेंगे उनका लाइसेंस रद्द किया जाएगा।
परिवार के 90 प्रतिशत मुखिया का आधार से लिंक कर दिया गया है। बाकी सदस्यों को आधार से लिंक करने का कार्य किया जा रहा है। ये इस लिए किया जा रहा है। ताकि वास्तविक लोगों को ही राशन मिले। जन वितरण प्रणाली के डीलरो द्वारा कार्डधारियो का फिंगर प्रिंट के लिए पौश मशीन लगाने की तैयारी की जा रही है। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी। जो राशन नहीं उठा पा रहा है। उसका भी स्टॉक उस मशीन में शो करेगा।