ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
पार्श्वगायक एवं संगीतकार जुबिन सिन्हा ने ग्रहण किया जीकेसी की सदस्यता
By Deshwani | Publish Date: 3/8/2022 4:29:54 PM
पार्श्वगायक एवं संगीतकार जुबिन सिन्हा ने ग्रहण किया जीकेसी की सदस्यता

पटना जितेन्द्र कुमार सिन्हा। पार्श्वगायक एवं संगीतकार जुबिन सिन्हा को जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) ने मगंलवार को पटना में सम्मानित किया और उन्हें संगठन की सदस्यता दिलायी।

 
 
 
 
ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने जुबिन सिन्हा को  सम्मानित किया और संगठन की सदस्यता दिलाते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जुबिन सिन्हा ने बिहार का नाम पूरे देश में रौशन किया है। इनकी प्रशंसा स्वयं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने की है। 
 
 
 
 
उक्त अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक, राष्ट्रीय मीडिया अध्यक्ष प्रेम कुमार, संजय कुमार सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नीलेश रंजन, धनंजय प्रसाद, राजेश सिन्हा संजू, बलिराम जी, पटना जिला अध्यक्ष युवा संभाग पीयूष श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नंदा कुमारी, रश्मि सिन्हा, वंदना सिन्हा, अनामिका कुमारी, प्रसून श्रीवास्तव समेत कई लोग उपस्थित थे।
 
 
 
 
उल्लेखनीय है कि जुबिन सिन्हा ने बॉलीवुड  में अपनी शुरुआत बॉलीवुड फिल्म 'सार्थक' से की। जल्द ही, उन्होंने सोनी लिव जी म्यूजिक, सा रे गा मा म्यूजिक समेत कई अन्य प्रमुख संगीत लेबल के साथ एल्बम किए। मोड़ तब आया जब अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया साइट्स पर रफी बनाम किशोर की जुबिन की मेडली साझा की। इसके अलावा, पिछले साल जुबिन अपने संगीत एल्बमों के लिए चार अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS