ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मोतिहारी के छतौनी में पार्क होटल के पास युवक को गोली मारी, हालत गंभीर
By Deshwani | Publish Date: 8/10/2018 11:21:43 PM
मोतिहारी के छतौनी में पार्क होटल के पास युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

मोतिहारी के प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती घायल सोनू। फोटो- देशवणी।

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

शहर के छतौनी थाना क्षेत्र के होटल पार्क के पास सोमावार की रात बाइक सवार यवक को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल युवक को गंभीर स्थित में शहर के एक प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। उसके पेट में गोली मारी गई है। घायल युवक सोनू कुमार बीए प्रथम-पार्ट का छात्र है। अगरवा में अपने भाई के साथ पढ़ाई करता है। वह तुरकौलिया थाना के मधुमालत गांव का मूल निवासी बताया जा रहा है।

सोनू को गोली लगने की सूचना पर क्लिनिक पहुंचे गम में डूबे भाई व बहन।

छतौनी कॉलनी से लौट रहा था युवक-

बताया जा रहा है कि सोनू कुमार आज छतौनी कॉलनी से लौट रहा था। तभी पार्क होटल के पास उसे गोली मारी गई। कहा तो यह भी जा रहा है कि सोनू की बाइक पर उसका एक अन्य साथी भी सवार था। लेकिन उसके बारे में अभी कुछ पता नही चल पा रहा है।

सूचना पर एसपी पहुंचे घटना की जांच करने-

घटना आज रात करीब साढ़े 8 बजे की है। सूचना पर गोलीकांड की जांच करने एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंच गये हैं। एसपी श्री शर्मा ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजन से बात हो रही है। पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है।

मोतिहारी डीएसपी मुरली मनोहर मांझी व छतौनी व नगर थानाघ्यक्ष। फोटो- देशवाणी।

घायल युवक तुरकौलिया के मधुमालत का है मूल निवासी-

प्राइवेट क्लिनिक में पहुंचे उसके परिजन ने बताया कि सानू  तुरकौलिया के मधुमालत निवासी कपिदेव प्रसाद का पुत्र है। वह शहर के अगरवा में अपने भाई के साथ रहकर पढाई करता है। घटना की जाकारी मिलने पर उसका भाई नीरज व उसकी बहन भी क्लिनिक में पहुंची हुई है।

Breaking News के लिए फेसबुक पर deshvani पेज को कृपया Like करें। 

facebook.com/deshvani

 

  

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS