ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
लायंस क्लब ऑफ मोतिहारी कपल में हुआ पदाधिकारियों का चुनाव
By Deshwani | Publish Date: 29/6/2020 6:42:40 PM
लायंस क्लब ऑफ मोतिहारी कपल में हुआ पदाधिकारियों का चुनाव

2020-21 सत्र के लिए चुने गये नये पदाधिकारी।

प्रमोद लोहिया अध्यक्ष व अंगद सिंह सचिव बनाये गये।
 
मोतिहारी निखिल कुमार सिंह। रविवार की रात बरियारपुर स्थित होटल रामसन प्लाजा में लायंस क्लब ऑफ मोतिहारी कपल की एक बैठक हुई। जिसमें नये सत्र 2020-21 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।
 
जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए ला. प्रमोद लोहिया उपाध्यक्ष के लिए ला. अनिल अग्रवाल व ला. प्रशांत जायसवाल, सचिव पद के लिए ला. अंगद सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए अनिल वोहरा, क्लब प्रबंधक के लिए डा. आशुतोष शरण व क्लब सर्विस के लिए चंदू मिश्रा आदि का चुनाव हुआ।
 
 
 
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. जसवीर शरण व डा. आशुतोष शरण ने की। 2019-20 सत्र में हुए क्लब के कार्यो व आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रमोद लोहिया ने सभी सदस्यों को बताया। 
 
 
 
 
नये सत्र 2020-21 में किस प्रकार से सामाज की सेवा किया जाये इस विषय पर भी चर्चा हुआ। कोविड को लेकर जागरूकता, मास्क वितरण, आंख का ऑपरेशन आदि विषयों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर मुरारी सर्राफ, मधुसूदन जलान, नवीन निशांत, उमेश मोहता, सी.ए. दीपक कुमार सिंह, विनय कुमार, गौरी जायसवाल, रेणु जलान, धर्मेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS