मोतिहारी के लखौरा में ग्रामीण डाककर्मी की हत्या, रात में सोए थे, गोली मारी, परिजन को सुबह पता चला
मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
पूर्वी चम्पारण में लखौरा के बरवा में अज्ञात अपराधियों ने ग्रामीण पोस्टमास्टर रमेश कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी। वे अपने दलान में सोए थे और अपराधियों ने सोए में उनके सिर में गोली मार दी।
पुलिस ने महििला को हिरासत में लिया-
घटना के बाद पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है। हत्या के कारणों का अभी ठीक-ठीक पता नहीं चल सका है। लोग तरह-तरह की आशंका जता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बीती शाम एक लाल रंग की कार गांव में आई थी। उसपर सवार लोग रमेश सिंह के घर का पता पूछ रहे थे। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस गांव की लड़की की ससुराल वालों की इन्होंने पंचायत की थी। ससुराल वालों ने इनको देख लेने की धमकी दी थी। पुलिस ने उसी लड़की के घर वालों व ससुराल वालों को खोज रही है।
आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम-
गुरुवार की देर रात ग्रामीण पोस्टमास्टर रमेश कुमार सिंह 40 वर्ष अपने दलान में सोए थे। तभी अपराधियों ने उनकी गोलीमार कर हत्या कर दी। उनके परिवार हत्या की रात इस घटना का पता भी नहीं चल सका। आज शुक्रवार की सुबह लोगों ने देखा कि वे अपने बिछावन पर मृत पड़े हैं। हत्या से ग्रामीणों ने मोतिहारी-छौड़ादानों पथ को बरवा के पास जाम कर दिया। सूचना पर सदर डीएसपी मुरली मनोहर मांझी बरवा पहुंचे और कार्रवाई के आश्वासन देकर उन्होंने जाम हटवाया। फिर एसपी उपेन्द्र शर्मा खुद बरवा गांव पहुंचे हुए थे। उन्होंने परिजन से घटना की जानकारी ली। सांत्वना भी दी।
पंचायत के कारण हत्या की आशंका-
ग्रामीणों का कहना है कि बरवा गांव की एक लड़की शादी मुफस्सिल थाने के पटपरिया गांव में हुई थी। किसी कारणवश ससुरालियों ने लड़की को छोड़ दिया। रमेश सिंह ने इस लड़की की ससुराल वालों से इस बात को लेकर पंचायत की थी। बताया जा रहा है कि ससुराल वालों ने रमेश सिंह को धमकी दी थी। पुलिस अभी इसी को आधार लेकर इस मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि हत्या का असली कारण क्या है। लिहाजा परिजन ने समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी।