ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मोतिहारी के तुरकौलिया में भूमि विवाद में दवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, मर्डर का वीडिया वारयल, तीन गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 7/4/2021 11:00:00 PM
मोतिहारी के तुरकौलिया में भूमि विवाद में दवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, मर्डर का वीडिया वारयल, तीन गिरफ्तार

मोतिहारी। तुरकौलिया के मझार गांव में भूमि विवाद में एक युवक ने दवा व्यवसायी विवेक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार सुबह की है। विवेक को गोलीमार हत्या करने का आरोप उसके चचेरे भाई गोलू कुमार पर लगा है। जिसकी वीडियो आज दिनभर वायरल रही। जिसकी चर्चा जिले में हरेक जुबान पर रही। इस वीडियो में एक युवक को गोली मारते देखा जा सकता है। बताया गया है कि एक महिला जो इस घटना का लाइव वीडियो बना रही थी। जब गोलीमारी गई तो वह खुद दहाड़ मार कर रोने लगी। उसके रोने की आवाज भी वीडियो में कैद हो गई है।

 

मृतक विवेक कुमार तुरकौलिया के मझार गांव निवासी श्रीभगवान सिंह के पुत्र थे। जो दवा व्यवसाय से जुड़े बताए गए हैं। लिहाजा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के तीन आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया। आज ही करीब पौने दो बजे एसपी नवीन चन्द्र झा ने हत्या के तीन आरोपितों की गिरफ्तारी की तस्वीर पत्रकारों को शेयर की। तुरकौलिया मर्डर केस के तीन आरोपितो को गिरफ्तार किया गया जिसमें विवेक को गोली मारने वाला भी शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपितों बृजकिशोर सिंह, गोलू कुमार, राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।



मिली जानकारी के अनुसार मझार गांंव में दो गुटों में जमीन को लेकर कहासुनी चल रही थी। विवाद गाली-गलौज तक पहुच गई। इसी में दवा व्यवसाय से जुड़े युवक विवेक कुमार ने आगे आकर कहा- हिम्मत है तो मार दो। दूसरे गुट का एक युवक गोलू कट्टे में गोली लोड करके ही आया था। उसने बात ही बात में उसके सीने पर गोली दाग दी। मौके पर ही विवेक की मौत हो गई। लोग उसे पकड़ने के लिए दौड़े और घेर भी लिया, लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गया। घटना को एक महिला अपने स्मार्ट फोन के कैमरे में कैद कर रही थी। अपने घर के सदस्य की गोली मारकर हत्या के बाद वीडियो बना रही महिला दहाड़ मारकर रोने लगी। 



तुरकौलिया थाना के मझार गांव में इन दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद पहले से चला आ रहा है। मृतक विवेक के भाई शैलेश ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9ः30 बजे उसके घर के पीछे से गाली गलौज की आवाज सुनाई दी तो वह और उसका भाई विवेक वहां पहुंचे। वहां ब्रज किशोर सिंह और उनके दो बेटे गोलू व राहुल उन्हीं लोगों को लेकर गालियां दे रहे थे। रोकने पर वे लोग गाली देते हुए गोली मारने की धमकी देने लगे। यह देखकर घर की महिलाएं दीवार की आड़ में वीडियो बनाने लगीं ताकि पुलिस को दिखा सकें कि गलती कौन कर रहा है। इसी दौरान कहासुनी बढ़ी और गोलू ने विवेक को गोली मार दी। इतने करीब से गोली लगते ही वह गिर गया।

हत्यारे को पकड़ा तो उसके घर वालों ने छुड़ाया

गोली मारने के बाद भागते गोलू को विवेक के घरवालों ने पकड़ लिया, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे छुड़ा दिया और वह भाग निकला। इधर घर वाले विवेक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भी ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से हत्यारोपी परिवार के सारे पुरुष सदस्य फरार हो गए हैं। 

बताया जाता है कि विवेक घर पर था। इसी दौरान उसका खास चचेरे भाई गोलू कुमार आकर विवेक से बोला कि पीछे की जमीन जोतनी है। यह बात कहते हुए उसे घर के पीछे सटी जमीन पर बुलाकर ले गया।


 जैसे ही विवेक घर के पिछे खेत पर आया वैसे ही गोलू गाली-गलौज करते हुए गोली मारने का धमकी देने लगा। साथ ही हाथ मे लिए हथियार लहराने लगा। इसी बीच पहले से मौजूद गोलू का पिता वृज किशोर सिंह और उसका भाई राहुल कुमार भी विवेक के साथ गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच गोलू ने नलकटी से विवेक को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर घर से निकल पकड़ने लगे। विवेक की पत्नी भी दौड़े-दौड़े हत्यारा को पकड़ने लगी। लेकिन किसी तरह वह हाथ छुड़ाकर भाग निकला। विवेक दो भाई में सबसे छोटा भाई था। अपने पीछे डेढ़ साल का लड़का को छोड़ गया पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल हुआ है ।गांव के ही मुसहरी टोला में दवा का दुकान चला कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।


बताया जाता है कि विवेक के घर के पीछे 4 कठा एक धुर जमीन है। लेकिन उसी जमीन के पलाट मे 3-4 जमीन विवेक का भी है। सभी जमीन पर है। इसी जमीन के अगले हिस्से मे विवेक का घर बना हुआ है। घर से सटे पीछे के जमीन को लेकर एक-दो साल से विवाद चल रहा है। इसी जमीन को लेकर यह घटना घटी है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि गोलू कुमार व राहुल कुमार पहले से गोली मारने का प्लान बना चुके थे। जहां वह बुधवार की सुबह घर पर आकर जमीन दिखाने के नाम चुपके से बुला के ले गए और गोली मारकर हत्या कर दी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS