बिहार
मोतिहारी के गोविन्दगंज व छौड़ादानो में नकली भारतीय करेंसी व मशीन जब्त, दो गिरफ्तार, एक हिरासत में
By Deshwani | Publish Date: 11/4/2019 11:22:05 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मोतिहारी। देशवाणी।
बिहार के पूर्वी चम्पारण में गोविन्दगंज व छोड़ादानों में पुलिस ने रेड कर नकली भारतीय करेंसी जब्त की है। दोनाें जगहों से नकली नोटों के धंधेबाजों को भी पुलिस ने दबाेचा है। जबकि छौड़ादानों में गिरफ्तार की निशानदेही पर एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि वह सचमुच नकली नोटों के कारोबार में लिप्त है या उसे फंसाया जा रहा है।
छौड़ादानो की पुलिस ने 3 हजार के नकली नोट के साथ मशीन व बिना कटे हुए नोट के साथ नोट तैयार करने के उपकरण भी जब्त किए गए है।
छौड़ादानो की पुलिस ने महेश चौधरी को पकड़ा-
छौड़ादानो की पुलिस ने जुआफर गांव में रेडकर महेश चौधरी को नकली नोटों के साथ पकड़ा है। पुलिस ने महेश के घर पर छापेमारी की तो वहां से 3 हजार नकली नोट के साथ भारी मात्रा में बिना कटिंग किए हुए नोट मिले हैं। पुलिस नोटों की गिनती कर रही है। पता कर रही है कि कागजों की कटिंग के बाद कितने नकली नोट बनेंगे। यहां से पुलिस को नोट तैयार करने के उपकरण भी मिले है। महेश चौधरी की निशानदेही पर एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
अरेराज के गोविन्दगंज से एक अन्य की हुई गिरफ्तारी-
गोविन्दगंज के पीपरा गांव से पुलिस ने नरेश कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि उसके पास से 200 के चार भारतीय रुपये जब्त किए गए है। नरेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इससे भी पूछताछ कर रही है।