बिहार
नेपाल के वीरगंज में कर्नल मदन जंग राणा का स्वागत
By Deshwani | Publish Date: 15/1/2020 11:36:31 PMरक्सौल।अनिल कुमार। राष्ट्रीय सरोकार मंच नेपाल नारायणी ने नेपाल के वीरगंज स्थित चण्डी प्रसाद गण के नव पदास्थापित गणपति प्रमुख कर्नल मदन जंग राणा का स्वागत किया।
सरोकार मंच नेपाल के नारायणी संयोजक नन्दकिशोर गोयल ने फुल का गुच्छा देकर भब्य स्वागत किया। स्वागत के कार्यक्रम में मंच के उपाध्यक्ष कमल घिमिरे, सचिव मकबुल मियाँ बरई, नगर अध्यक्ष उपेन्द्र बरई, प्रेस संयोजक प्रणय कुमार नव पदास्थापित गणपति राणा का विभिन्न समस्याओं के तरफ ध्यानाकर्षण कराया ।
इस अवसर पर नेपाल के पूर्व डीआईजी रमेश प्रसाद खरेल उपस्थित थे।