ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मोतिहारी के मशहूर सर्जन डा आशुतोष शरण को माधुरी दीक्षित के हाथों मुंबई में मिला ग्लोबल एक्सिलेंस अवार्ड
By Deshwani | Publish Date: 15/10/2019 11:51:52 PM
मोतिहारी के मशहूर सर्जन डा आशुतोष शरण को माधुरी दीक्षित के हाथों मुंबई में मिला ग्लोबल एक्सिलेंस अवार्ड

मोतिहारी। अमित कुमार गुड्डू।

आज मंगलवार, 15 अक्टूबर को उत्तर बिहार के जाने माने सर्जन डॉ आशुतोष शरण को दोगुनी बधाइयां मिल रही हैं। एक तो आज उनके जन्म दिन की और दूसरी मुम्बई में 12 अक्टूबर को सिने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने के हाथों ग्लोबल एक्सिलेंस अवार्ड प्राप्त करने की। यह सम्मान उन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
 
 
दोनों खुशियों को लेकर शहर में आज दिनभर सिलेब्रेशन होता रहा। बेलबनवा स्थित उनके निवास पर जन्म दिन मनाया गया। मिठाइयां बांटी गई। जिले से लेकर सूबे और देशभर से उन्हें बधाई व मंगलकामनाएं दी गई। शरण नर्सिंग होम में अन्य चिकित्सकों, सहकर्मियों, मेडिकल सेल्स के पदाधिकारियों के मुंह मीठे कराए गए। फिर शाम को शरण कम्लेक्स में मिठाइयों का वितरण किया गया। चिकित्सक को अवार्ड मिलने पर जिले के लोग काफी गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। लोगों का कहना है देशभर के नामी हस्तियों के साथ मोतिहारी के चिकित्सक को अवार्ड के लिए चुना गया।
 
 
 
मुम्बई के होटल ग्रांड हयात में ब्रांड एम्पावर लिमिटेड द्वारा आयोजित ग्लोबल एक्सिलेंस अवार्ड से देश-विदेश के उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स को उनके अपने-अपने कार्यक्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया। इस समारोह में बिहार की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल रहीं। पटना के प्रो केसी त्यागी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया। चिकित्सा जगत के सर्वाधिक प्रतिष्ठित अवार्ड डॉ वीसी राय अवार्ड से डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह को दिया गया। डॉक्युमेंट्री फिल्म के निर्देशक दिनेश आनंद को भी सम्मानित किया गया।
 
 
वहीं मोतिहारी से चम्पारण की ऐतिहासिक धरती से सर्जन डॉ आशुतोष शरण को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए मुख्य अतिथि सिने अभिनेत्री पद्मश्री श्रीमती माधुरी दीक्षित नेने द्वारा अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ शरण की पत्नी डॉ जसबीर शरण, सुपुत्री डॉ निकिता शरण, पुत्र डॉ निखिल शरण व पुत्रीवधू श्रीमती सुरभी राज शरण भी मौजूद थे।
 
 
 
अवार्ड देते हुए श्रीमती माधुरी दीक्षित ने कहा कि जहां चम्पारण महात्मा गांधी की 150 जयंती समारोह मना रहा है। उक्त धरती के लाल डॉ शरण को यह अवार्ड देते हुए उन्हें अत्याधिक खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि वे चम्पारण के बारे में बहुत कुछ जानती हैं। सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा डॉ शरण को कहा कि आप ऐसी धरती से आए हैं। जहां महात्मा गांधी ने सत्याग्रह की शुरुआत की थी। 
 
 
कार्यक्रम के फिल्म की कई हस्तियां मौजूद थी। वहीं समारोह के निदेशक राहुल रंजन सिंह ने बताया कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले शख्सियतों को सम्मानित होने पर उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है।
 
 
यहां बता दें कि इसी वर्ष पटना के गांधी मैदान स्थित पनाश होटल में बिहार के 32 महान हस्तियों के साथ डॉ शरण को भी सम्मानित किया गया था। जिसमें पद्मश्री डॉ नरेन्द्र प्रसाद, सुपर थर्टी के आनंद कुमार के साथ मोतिहारी के सर्जन डॉ आशुतोष शरण भी शामिल रहें।

डॉ शरण को सिने अभिनेता मनोज बाजपेयी ने सम्मानित किया था। अपने सम्बोधन के दौरान बाजपेयी ने डॉॅ शरण के परिवार से पुराने संबंध का जिक्र किया था। उन्होंने डॉ शरण के पिताजी दिग्गज चिकित्सक स्व. डॉ शम्भू शरण से मिले स्नेह के बारे में बताया और उनकी ओजपूर्ण शख्सियत व देशभर में ख्याति का बखान किया।

 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS