ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बेतिया: राष्ट्र समृद्धि महायज्ञ की पूर्णाहुति सम्पन्न
By Deshwani | Publish Date: 27/3/2023 12:01:26 AM
बेतिया: राष्ट्र समृद्धि महायज्ञ की पूर्णाहुति सम्पन्न

बेतिया हृदयानन्द सिंह यादव। पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत आर्यसमाज नरकटियागंज के 90 वें वार्षिकोत्सव मनाया गया। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष 2080 के अवसर पर आर्यसमाज नरकटियागंज में राष्ट्र समृद्धि महायज्ञ की पूर्णाहुति कार्यक्रम में आगरा के विद्वान व्याख्याता आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री ने प्रवचन में कहा कि जिस कुल में पति और पत्नी में प्रेम हो दोनो प्रसन्न रहते है, उस कुल में सौभाग्य और ऐश्वर्य का वास हैं। जिस कुल में एक दूसरे में प्रेम नही होता है वहां दरिद्रता का वास होता है। 

 
 
 
 
 
गृहस्थ आश्रम सभी आश्रम में श्रेष्ठ बताया गया है। सभी सुधारों का सुधार, गृहस्थ का सुधार। जिस घर में स्त्रियों का सत्कार होता है, देवता और ऐश्वर्य वही निवास करते हैं।वह घर स्वर्ग के समान होते हैं, जिसमें नारी का सत्कार होता है। नरकटियागंज में आयोजित पंच दिवसीय वृहद कार्यक्रम में बिजनौर के भजनोपदेशक योगेश दत्त एवं देहरादून की भजनोपदेशिका निकिता आर्या ने भजन से लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर हरिद्वार के स्वामी यज्ञमुनी महाराज ने शारीरिक, आत्मिक और सामाजिक उन्नति पर व्याख्यान दिया।
 
 
 
 
26 मार्च यज्ञ के पूर्णाहुति में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस महायज्ञ के सफलतापूर्वक आयोजन में आर्यसमाज के प्रधान रामेश्वर प्रसाद आर्य, मंत्री राजेश कुमार आर्य, कोषाध्यक्ष गुड्डू कुमार आर्य, पुजारी प्रसाद आर्य, महादेव प्रसाद आर्य, सुमन कुमार आर्य, सुधीर कुमार आर्य, डॉ० रवि सिंह, कुणाल आर्य, प्रतीक आर्य, देवप्रकाश आर्य, अनूप कुमार, विवेक आर्य व अन्य कार्यकर्ता की प्रशंसनीय भूमिका रही।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS