बिहार
रक्सौल: फुस का घर जलने से लाखों की संपति जल कर राख
By Deshwani | Publish Date: 1/3/2023 12:05:51 AMरक्सौल। अनिल कुमार। नोनियाडीह पंचायत के अहिरवाटोला गांव में ऋषि साह के घर में अगलगी से फुस का घर जलने से लाखों की संपति जल कर राख हो गई व पांच बकरियां भी जल कर मर गई।
यह घटना बीती रात 2 बजे के आस पास की बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का पता अभी तक नही चल पाया है। आग लगने के घटना के बाद स्थानीय पुलिस व अग्निशमन को सूचना दिया गया। आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने पूरा प्रयास किया लेकिन आग इतना भयावह था कि ग्रामीण भी आग बुझाने में बेबस दिखे।
कुछ समय के बाद अग्निशमन दस्ते के पहुचने के बाद व कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन जब तक घर में रखे लाखों का सामान जल कर राख हो गया। वही घर में बांधे पांच बकरियां भी जल कर मर गई। वही अग्निशमन पदाधिकारी रवि शंकर प्रसाद ने बताया की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दस्ता को भेज सुबह 4 बजे तक आग पर काबू पाया गया, अगलगी की घटना में मवेशी भी जल कर मर गई है।