ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
रक्सौल में महाशिवरात्रि का महापर्व भव्य रूप में मनाया गया
By Deshwani | Publish Date: 19/2/2023 12:40:14 AM
रक्सौल में महाशिवरात्रि का महापर्व भव्य रूप में मनाया गया

रक्सौल अनिल कुमार। सेवक संजयनाथ तांत्रिक काली मंदिर, रक्सौल में महाशिवरात्रि का महापर्व भव्य रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सुबह 10 बजे देवाधिदेव भगवान शिव की बारात मंदिर प्रांगण से निकलकर बाजे गाजे के साथ नगर परिक्रमा करती हुई उत्तरवाहिनी नदी के तट पर पहुंची। इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु भक्तगण शामिल हुए। औघड़दानी की इस अद्भुत बारात में साधु संतों के साथ कई भूत वैताल की भंगिमा में भी नजर आये।

 
 
 
 
 
इस मनोरम झांकी को देखने के लिए शहर के मुख्य पथ पर पुरुषों और महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। नदी से कलश में जल लेकर यात्रा मंदिर पहुंची जहां साधना गृह स्थित शिवलिङ्ग का जलाभिषेक सम्पन्न हुआ। भक्तों ने बेलपत्र, धतूर, भांग और विभिन्न प्रकार के फूलों से भी देवाधिदेव महादेव का पूजन किया।
 
 
 
 
 
इस अवसर पर वामाचार्य सेवक संजयनाथजी महाराज ने भक्तों को बताया कि चतुर्दशी के दिन जो भक्त महाशिवरात्रि व्रत, उपवास और रात्रि जागरण कर शिव का अभिषेक करते हैं वे दैहिक, दैविक और भौतिक कष्टों से छुटकारा पाते हैं और उन्हें ऐश्वर्य और पराक्रम की प्राप्ति होती है।
 
          
 
 
आठों पहर में भक्तगण यहां कालकालीनाथ भगवान शिव का दूध, दही, घी, मधु, शक्कर एवं जल से रुद्राभिषेक करते हैं। वामाचार्य द्वारा प्रत्येक पहर में संपन्न करायी जानेवाली भष्म आरती का विशेष महात्म्य होता है। दूर दूर से आये हुए भक्तगण इस भक्ति यात्रा में अद्भुत अनुभव से गुजरते हैं। रातभर अष्टयाम, लखरांव, जागरण और महाभंडारा चलता है। पुनः प्रातःकाल अभिषेक एवं हवन के साथ यह महापर्व संपन्न होता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS