बिहार
रक्सौल: विद्युत चोरी करने वाले 5 लोगों पर विभाग ने कराई प्राथमिकी दर्ज
By Deshwani | Publish Date: 17/2/2023 12:34:09 AMरक्सौल। अनिल कुमार।अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी करने वाले पांच लोगों पर विधुत विभाग ने जुर्माना कर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सहायक विद्युत अभियंता, एसटीएफ के निर्देशानुसार कनीय विद्युत अभियंता मनीष कुमार ने रक्सौल थाना में आवेदन दे कर प्रवथमिकी दर्ज कराई है।
जांच के दौरान जेई मनीष कुमार के साथ लाइनमैन सुनील कुमार सिंह एवं मानव बल लक्ष्मीकांत प्रसाद भी मौजूद रहे। दिए गए आवेदन में गम्हरिया गांव के रंजित कुमार सिंह पर 8032 रुपए की क्षति, सीमा देवी के यहां 15122 रुपए की क्षति, राजकिशोर मिश्रा के यहां 20073 रुपए की क्षति का आंकलन है। नगनारायण सिंह के यहां 11984 रुपए का क्षति एवं अजय सिंह के यहां 12776 रुपए की क्षति का आंकलन किया गया है। इन सभी पर विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोपित किया गया है।