ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
रक्सौल: सशक्त स्थायी समिति की बैठक में 38 योजनाओं का चयन
By Deshwani | Publish Date: 9/2/2023 10:15:13 PM
रक्सौल: सशक्त स्थायी समिति की बैठक में 38 योजनाओं का चयन

रक्सौल अनिल कुमार। नप कार्यालय परिसर में गुरुवार को नगर परिषद बोर्ड के सशक्त  स्थायी समिति की बैठक ईओ  डॉ मनीष कुमार की उपस्थिति व मुख्य पार्षद धुरपति देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तदर्थ समिति की गठन सहित पांच मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

  
 
 
 
सर्व प्रथम बैठक  की कार्यवाही आरंभ होते ही माननीय सदस्यों द्वारा वित्तीय कार्यों के  लेखा - जोखा से संबंधित  तीन सदस्यीय वित्तीय लोक लेखा समिति के गठन से संबंधित प्रस्ताव  रखा गया। जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया।
 
 
 
 
वहीं  नप के विगत तीन अंकेक्षण प्रतिवेदन के अध्ययन से संबंधित प्रस्ताव  आया। जिस मामले में आंतरिक अंकेक्षण के रिपोर्ट को  ईओ द्वारा समिति के अध्ययन के लिए प्रस्तुत किया गया। लेकिन एजी ऑफिस द्वारा अंकेक्षण की रिपोर्ट अभी उपलब्ध नहीं होने की वजह से उसे प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
 
 
 
 
नगर के साफ - सफाई के चर्चा के दौरान  सफाई के लिए प्राधिकृत एनजीओ सीबीईएस  फैसलेटिज मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड  से शहर के व्यवसायिक क्षेत्रों में प्रतिदिन दो बार एवम अन्य क्षेत्रों में पूर्व की भांति सफाई कराने का निर्णय लिया गया। ताकि शहर में  गुणवत्तापूर्ण सफाई कार्य संपन्न हो सके।  साथ ही नाले की उड़ाही व सफाई के मामले में सफाई कर्मियों के दस सदस्यीय टोली बनाकर नाले की उड़ाही कराने का निर्णय लिया गया। ताकि जलनिकासी की कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो।
 
 38 योजनाओं का चयन
 
 समिति की बैठक में नप के पास शेष  बचे राशि से नगर के विभिन्न वार्डो में सड़क व नाले निर्माण का   38 योजनाओं का चयन किया गया। इनमें अधिकांश  आरसीसी सड़क व नाले निर्माण शामिल है।
 
 
 
 
दो प्रवेश द्वार स्थापित करने का निर्णय
 
 नगर में प्रवेश व निकास स्थान पंकज चौक एवम कस्टम के समीप नप द्वारा प्रवेश द्वार बनाने एवम 8 से 10 डंपिंग   स्थलों पर कूड़ेदान स्थापित करने का निर्णय लिया गया।
 
 
 
 
 
शौचालय व  मूत्रालय स्थापित करने का निर्णय
 
 बैठक में उपमुख्य पार्षद पुष्पा देवी ने शहर में चिन्हित स्थलों पर शौचालय एवम मूत्रालय स्थापित करने एवम  समुचित प्रकाश की व्यवस्था के लिए  बंद पड़े स्ट्रीट लाईट में सुधार करने का प्रस्ताव रखा। जिस मामले में  अग्रतर करवाई करने का निर्णय लिया गया।
 
 
 
 
 इनकी रही उपस्थिति
 
 उपमुख्य पार्षद पुष्पा देवी, प्रधान सहायक चंदेश्वर बैठा, समिति सदस्य  सोनू कुमार गुप्ता, अनुरागिनी देवी, अंतिमा देवी  सहायक पंकज सिंह, राकेश कुमार सहित कई थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS