बिहार
मोतिहारी: कचरा रखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
By Deshwani | Publish Date: 8/2/2023 9:19:57 PM
रामगढ़वा। शेख लड्डू। थाना क्षेत्र के रामगढ़वा दही बाजार में दरवाजे पर कचरा रखने केकारण बुधवार के सुबह दो पक्षों में रोड़े बाजी की घटना से अफरातफरी का माहौल बन गया। जिसकी सूचना पर घटनास्थल पर रामगढ़वा पुलिस पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ।
वही जमादार प्रमुख कुमार के नेतृत्व में पुलिस को घंटों कैंप करना पड़ा। दोनों पक्षों में रोड़ेबाजी होने से घायल हुए लोगों को इलाज के लिए रामगढ़वा पीएचसी में भेजा गया उसके बाद मामला शांत है।पथराव की घटना में एक पक्ष के विपिन प्रसाद,नरेश प्रसाद व उनके घर की एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई है।वहीं दूसरे पक्ष का बृज बिहारी प्रसाद भी इस घटना में गंभीर जख्मी हुए हैं।इस घटना केबाबत मिली जानकारी के अनुसार सुबह में दरवाजे पर कचरे को हटाने के कारण यह विवाद शुरू हुआ।
विवाद मारपीट और पथराव में तब्दील हो गया। एक पक्ष के घायल विपिन प्रसाद ने बताया कि कचरा हटाने का एक बहाना है लेकिन मूल कारण कुछ और है |वहीं बृज बिहारी प्रसाद ने बताया कि मेरे दरवाजे पर कचरा जमा कर दिया था। पूछने पर विपिन्न प्रसाद का लड़का गाली गलौज करने लगा।वे जब इसका विरोध किए तो इनकार करने पर मारपीट करने लगे।