बिहार
रक्सौल: थाना परिसर में सफाई अभियान का किया गया आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 22/1/2023 7:22:32 PMरक्सौल। अनिल कुमार। स्थानीय थाना परिसर में सफाई अभियान का आयोजन किया गया। सफाई अभियान का नेतृत्व डीएसपी चंद्रप्रकाश ने की। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार अनुमंडल के सभी थानों में चलता रहेगा।
अभियान के प्रथम दिन रक्सौल थाना परिसर में चौकीदारों के परेड के उपरांत यह अभियान शुरू किया गया जिसमें थाना के अधिकारियों वह जवान सहित चौकीदारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि यह अभियान हम लोग निरंतर जारी रखेंगे जिससे कि थाना परिसर का साफ सफाई हो। मौके पर अमित कुमार, राजेश कुमार, बनारसी सिंह, चंदन कुमार आदी शामिल थे।