ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
रक्सौल: विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के आवास पर एससी-एसटी चेतना संगोष्ठी का किया गया आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 31/12/2022 11:46:42 PM
रक्सौल: विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के आवास पर एससी-एसटी चेतना संगोष्ठी का किया गया आयोजन

रक्सौल अनिल कुमार। विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के हरैया स्थित आवास पर एससी-एसटी चेतना संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भाजपा नेता सह पूर्व मंत्री जनक राम के साथ-साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल व बथनाहा के विधायक अनिल कुमार शामिल हुए। चेतना संगोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा संगठन जिला रक्सौल के अध्यक्ष वरूण कुमार सिंह ने किया। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जनक राम ने कहा कि आज केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। समाज के हर वर्ग के लोग इससे लाभाविंत हो रहे है। इनके उत्थान के लिए भी केन्द्र की कई योजनाएं चल रही है, जिनका लाभ लाभुकों को सीधे उनके खाते में मिल रहा है। 

 
 
 
 
इस दौरान संबोधित करते हुए बथनाहा के विधायक अनिल कुमार ने कहा कि आप और हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है कि आम लोगों के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दे ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सके। वहीं इस कार्यक्रम के बाद दूसरे सत्र में भाजपा संगठन जिला रक्सौल के मंडल स्तर के पदाधिकारियों की बैठक  हुई। 
 
 
 
 
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि 23 बिन्दुओं पर काम करते हुए पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करना है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है, पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेवारी है कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा और पार्टी को मजबूत बनाने का काम करें। 
 
 
 
 
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के द्वारा संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए उसे जनमानस तक पहुंचाने की बात कही गई। वहीं इसके बाद श्री सिन्हा के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। 
 
 
 
मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह, नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ, भाजपा नेता अनिल गिरी, राजकिशोर राय उर्फ भगत जी, मोति बैठा, रामजीवन बैठा, सुभाष सिंह, मो. नायाब आलम, मो. नुरूल हसन, विपीन मिश्रा, लालबाबू सिंह, अशोक पाण्डेय, श्रीकिशुन दास सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS