ब्रेकिंग न्यूज़
इस्ट चम्पारण लायंस क्लब की जेनरल बॉडी मीटिंग में अगले अध्यक्ष के लिए सुजीत कुमार सिंह व सचिव के लिए सुधीर गुप्ता का नाम पर बनी सहमतिजीडी गोयंका पारामेडिकल की मोतिहारी शाखा का शुभारंभ होटल रूद्रा रिजेंसी परिसर में हुआ, डॉ आशुतोश शरण ने किया उद्धाटनमोतिहारी: 25 टीबी मरीजो को गोद लेंगे डाॅ. आशुतोष शरणरक्सौल: 13 बोतल शराब के साथ आरपीएफ ने तीन को किया गिरफ्तारशिक्षा से बंचित बच्चो को पुनः विधालय से जोड़ने के लिए निकाला गया जागरूकता रैलीभारत, यूके की प्रमुख रदरफोर्ड एपलटन प्रयोगशाला में सुविधाएं बढ़ाने में सहयोग करेगाडॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह बने भारत विकास परिषद रक्सौल के अध्यक्षभारतीय नौसेना का नौसेना उड्डयन उद्योग आउटरीच कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित
बिहार
आरा गार्डन रेसिडेंसी के बच्चों ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस
By Deshwani | Publish Date: 24/12/2022 11:26:59 PM
आरा गार्डन रेसिडेंसी के बच्चों ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस

पटना जितेन्द्र कुमार सिन्हा। खिलखिलाहट, रेनबो होम, राजवंशी नगर, पटना के अनाथ बच्चों ने आरा गार्डन रेसिडेंसी के बच्चों और परिवार के लोगों के साथ मिल कर क्रिसमस के आयोजन में जम कर नाच, गानों के साथ धमाल मचाया।

 
 
 
 
उक्त अवसर पर अतिथि के रूप में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार भोला नाथ एवं यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली, बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मधुकर ने अपने-अपने संबोधन में कहा कि खास कर  समाज के ऐसे अनाथ और वंचित बच्चों के संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ को लेकर सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं समाज के लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे बच्चों के सर्वांगीण विकास में जहां तक हो सहयोग करना चाहिए। 
 
 
 
 
 
आरा गार्डन कमिटी की ओर से बच्चों को दिनचर्या के सामान भी दिया गया। रेनबो होम के सचिव साकेत ने संस्था के बारे में विस्तृत जानकारी देते कहा कि पटना करीब 22 हजार अनाथ बच्चे हैं, जिसके जीवन को संवारने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। 
 
 
 
 
आरा रेजिडेंशियल गार्डन कमिटी के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष डी एन सिन्हा, सचिव डा. दयानिथि शर्मा, एम सी चौबे, राजीव कुमार, राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से भरोसा दिलाया कि ऐसे बच्चों के लिए प्रत्येक महीना सहयोग राशि देने के साथ एक बच्चा पर शिक्षा मद में होने बाला खर्च की राशि भी दी जाएगी। 
 
 
 
 
 
उक्त अवसर पर रेनबो होम के बच्चे मनीषा, अमिता, रचना, राधिका, विभा, पिंकी, खुशबू आदि ने एक से बढ़ कर एक रंगारंग मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सब का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन दिव्या एवं अरुणा सिंह ने संयुक्त रूप से की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS