ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
रक्सौल नगरपरिषद की धुरपति देवी बनी मुख्य पार्षद तो पुष्पा देवी बनी उपमुख्य पार्षद
By Deshwani | Publish Date: 20/12/2022 10:26:09 PM
रक्सौल नगरपरिषद की धुरपति देवी बनी मुख्य पार्षद तो पुष्पा देवी बनी उपमुख्य पार्षद

 रक्सौल। अनिल कुमार। कड़ी सुरक्षा के बीच जिला  मुख्यालय  मोतिहारी के मुंशी सिंह महाविद्यालय में  रक्सौल  नगर परिषद चुनाव   के हुए मतगणना  का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसकी जानकारी आरओ  सह एसडीओ सुश्री आरती ने दी।

 
 
 
 
उन्होंने बताया कि  नप की मुख्य पार्षद पद के लिए धुरपति देवी निर्वाचित घोषित की गई है।  उन्होंने अपने निकटतम  प्रतिद्वंदी बबिता सिंह को 312  मतों से पराजित किया। धुरपति देवी को कुल 4460 मत प्राप्त हुए है। वहीं बबिता सिंह को 4148 मत प्राप्त हुए है। उपमुख्य पार्षद पद के लिए पुष्पा देवी निर्वाचित घोषित की गई है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रुकसाना प्रवीण को 3313 मतों से पराजित किया है। पुष्पा देवी को कुल 6940 मत प्राप्त हुए है। वहीं रुकसाना प्रवीण को 3627 मत प्राप्त हुए है।
 जबकि नगर पार्षद पद पर वार्ड नंबर 1 से  ओम कुमार साह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विशाल कुमार को 502 मतों से पराजित किया है।  
 
 
 
 
 
वार्ड 2 से रणजीत कुमार श्रीवास्तव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुभाष चंद्र सिंह को 172 मतों से पराजित किया है। वार्ड 3 से वीरेन्द्र प्रसाद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामनिवास भारती को 173 मतों से पराजित किया है। वार्ड 4 से आशा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अर्चना देवी को 490 मतों से पराजित किया है। वार्ड 5 से जितेन्द्र कुमार दत्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बृज किशोर साह को 121 मतों से पराजित किया है। वार्ड 6 से घनश्याम प्रसाद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रमोद सिंह को 90 मतों से पराजित किया है। वार्ड 7 से कांति देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी चीनी राम को 54 मतों से पराजित किया है। 
 
 
 
 
 
वार्ड 8 से सायरा खातुन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हसीना खातुन को 187 मतों से पराजित किया है। वार्ड 9 से कुंदन कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जयंती देवी को 532 मतों से पराजित किया है। वार्ड10 से रवि कुमार गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजीव वर्मा को 119 मतों से पराजित किया है। वार्ड 11 से  नीलाक्षी श्रीवास्तव ने  अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुनीता देवी को 178 मतों से पराजित किया है।
 वार्ड 12 से अनुरागनी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ज्योति देवी  को 329 मतों से पराजित किया है। वार्ड 13 से आशा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सोनाक्षी कुमारी गुप्ता को 181 मतों से पराजित किया है। वार्ड 14 से दीपक कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी  विंध्याचल पासवान को 4 मतों से पराजित किया है। 
 
 
 
 
 
 
वार्ड 15 से रंभा देवी ने  अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आकाश कुमार को 51 मतों से पराजित किया है। वार्ड 16 से  म0 अब्बास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी यमुना कुमार को 119 मतों से पराजित किया है। वार्ड 17 से  अंतिमा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमरूल हसन को 361 मतों से पराजित किया है। वार्ड 18 से सुगंधी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लक्ष्मी देवी को 303 मतों  से पराजित किया है। वार्ड19 से सोनू कुमार गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सत्यम कुमार श्रीवास्तव को 121 मतों से पराजित किया है। वार्ड 20 से रबीता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उषा देवी को 573 मतों से पराजित किया है। 
 
 
 
 
 
वार्ड 21 से सीमा गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिखा कुमारी को 138 मतों से पराजित किया है। वार्ड 22 से सुगंती देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मीना देवी को 202 मतों से पराजित किया है। वार्ड 23 से मुकेश कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रेम चन्द्र प्रसाद को 192 मतों से पराजित किया है। वार्ड 24 से डिंपल चौरसिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रेशमा देवी को 442 मतों से पराजित किया है। वार्ड 25 से पन्ना देवी ने  अपने निकटतम  प्रतिद्वंदी प्रदीप कुमार को 156 मतों से पराजित किया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS