बिहार
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन लड़ेगा 2025 का विधानसभा चुनाव- नीतीश कुमार
By Deshwani | Publish Date: 13/12/2022 11:39:55 PM
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि 2उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन लड़ेगा 2025 का विधानसभा चुनाव। महागठबंधन दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पीएम पद का उम्मीदवार नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे बहुत काम कर चुके हैं। अब तेजस्वी की बारी है।
बैठक में नीतीश कुमार ने शराबबंदी के खिलाफ बोलने वाले सभी नेताओं को चेताया और कहा कि सब के समर्थन से शराबबंदी हुई थी। मीटिंग में जदयू, राजद कांग्रेस, लेफ्ट की सभी पार्टियों के विधायकों और एमएलसी ने भाग लिया।
बिहार के सियासी जगत में मंगलवार का एक बड़ा बयान सामने आया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह स्पष्ट कर दिया कि महागठबंधन 2025 का विधानसभा चुनाव उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेगा। विधानमंडल परिसर में महागठबंधन के विधायक दल की संयुक्त बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बगल में बैठे उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब इन्हें ही आगे बढ़ाना है। बैठक में मुख्यमंत्री ने एक बार फिर कहा कि उनकी मंशा प्रधानमंत्री बनने की नहीं है, लेकिन सभी गैर भाजपा दलों को एकजुट कर दिल्ली की गद्दी से भाजपा को हटाना है।