ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
सब-जूनियर पावरलिफ्टिंग कामनवेल्थ चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक विजेता कृति राज सिंह को मानव अधिकार रक्षक ने किया सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 7/12/2022 5:58:18 PM
सब-जूनियर पावरलिफ्टिंग कामनवेल्थ चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक विजेता कृति राज सिंह को मानव अधिकार रक्षक ने किया सम्मानित

संस्था द्वारा सम्मानित होती अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कृति राज सिंह। फोटो- देशवाणी।

 पटना। जितेन्द्र कुमार सिन्हा। सब जूनियर पावरलिफ्टिंग कामनवेल्थ चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक विजेता और पटना के खुसरूपुर प्रखंड के बड़ा हसनपुर गांव की निवासी कृति राज सिंह को अंग वस्त्र, प्रोत्साहन पत्र और संस्था की ओर से 2100 रुपये राशि देकर मानव अधिकार रक्षक (ट्रस्ट) के सदस्यों ने बुधवार को सम्मानित किया। उक्त जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने दी। 


अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि कृति राज सिंह ने प्रसन्नता के साथ संस्था की पूरे टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोग पहले संस्थान है जिन्होंने उन्हें आदर-सत्कार के साथ उपहार ही नहीं बल्कि राशि भी भेंट की है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा खुशी की बात है कि आपकी टीम ने उनके कोच करण सर को भी प्रोत्साहन पत्र देकर उन्हें ऋणी बना दिया। 



मानव अधिकार रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने यह भी बताया कि  कृति राज सिंह वही हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड में हुए सब जूनियर पावरलिफ्टिंग कामनवेल्थ चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक जीत कर पूरी दुनिया में बिहार का नाम रोशन किया है। कृति राज सिंह ने 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी में छह स्वर्ण पदक जीते हैं। इस जीत का श्रेय कृति राज सिंह अपने पूरे परिवार और अपने कोच करण कुमार को देती है। 



उन्होंने बताया कि पिता ललन सिंह का कहना है कि बेटी को आकलैंड भेजने के लिए उन्हें अपनी खेत भी गिरवी रखना पड़ी थी। यह बात सुनकर मानव अधिकार रक्षक की संस्थापिका रीता सिन्हा ने निर्णय लिया था कि समाज को संदेश देने के लिए पहल करेंगे और इस बच्ची को छोटी सी धनराशि देंगे ताकि  ऐसी युवा पीढ़ी के लिए लोग आगे आए और स्वेच्छानुसार  सहयोग करें। ऐसा करने से युवा आर्थिक कमी के कारण निराश होकर अपने लक्ष्य से ना भटके। 



उन्होंने बताया कि उक्त अवसर पर संस्थान की संस्थापिका रीता सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी, कंकड़बाग टीम लीडर किरण, एक्टिव मेंबर सूरज कुमार, आर्यन चंद्रा, सरिता एवं रमा गुप्ता उपस्थित थी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि कृति राज सिंह की मां सुनैना देवी कहती हैं कि शुरू में जब बेटी खेलने के लिए जाती थी तो गांव और पड़ोस के लोग ताना मारते थे, लेकिन उनके ताने को अनदेखा कर बेटी को खेलने दिया। पांच बहनों में कृति राज सिंह सबसे छोटी बेटी है। बचपन से ही कृति पढ़ाई के साथ खेलने में काफी मेहनत करती थी। इसी का परिणाम है कि बेटी ने यह सफलता हासिल की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS