ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मोतिहारी के कैंब्रिज इंटरनैशनल अकेडमी में लगा अकेडमिक मेला, सिलेबस के साथ एक्स्ट्रा एक्टिविटी की प्राथमिकता
By Deshwani | Publish Date: 4/12/2022 12:02:52 PM
मोतिहारी के कैंब्रिज इंटरनैशनल अकेडमी में लगा अकेडमिक मेला, सिलेबस के साथ एक्स्ट्रा एक्टिविटी की प्राथमिकता

मोतिहारी। शहर से सटे चांटी मां नगर स्थित कैंब्रिज इंटरनैशनल अकेडमी में शनिवार को अकेडमिक मेले का आयोजन हुआ। मेले में छात्रों ने अपने हाथों से निर्मित साइंस के कई प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया। किंडर के छात्रों द्वारा प्रस्तुत फैंसी ड्रेस रैंप, छात्रों व स्कूल में उपस्थित उनके अभिभावकों को काफी आकर्षित किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन स्कूल प्रबंधक प्रजीत सिंह सन्नी द्वारा किया गया।

 

इस मौके पर स्कूल के एमडी उत्तर बिहार के मशहूर अर्किटेक्ट इंजीनियर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एकेडमिक सिलेबस के साथ बच्चों में क्रिएटिविटी व आदर्श जागृत करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि उनके पिता एमएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य स्व. डॉ प्रो कपिलेश्वर प्रसाद सिंह ने जीवन पर्यंत छात्रों में आदर्श व अनुशासन पर विशेष ध्यान दिए।

 

मेले का  उद्घाटन स्कूल के डायरेक्टर Er आरके सिंह और प्रिंसिपल बीडी ठाकुर ने किया। मेले की शुरुआत से पूर्व स्कूल के एमडी इं. राकेश कुमार सिंह ने छात्रों के बीच मोटिवेशन स्पीच दिया। बताया कि पेड़ से सेब का गिरना तो सभी देखते हैं। लिहाजा वैज्ञानिक न्यूटन ने इस बात पर मंथन कया। फिर दुनिया को उन्होंने न्यूटन थ्योरी दी। इं. सिंह ने आई फोन निर्माता स्टीव जोब्स के संघर्षपूर्ण जीवन की कहानी सुनाई। बताया कि स्टीव जॉब्स ने अपनी विषम परिस्थिति को भी कैसे साधन के रूप में उपयोग किया। उन्होंने मैडम क्यूरी व कई अन्य वैज्ञानिकों के बारे में भी छात्रों को विशेष जानकारी दी।


इसके बाद स्कूल कैंपस में एकेडमिक साइंस प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन हुआ।  छात्रों द्वारा बनाए गए दर्जनों प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित किया गया और उनके बारे में जानकारी दी गयी। 

 

अंत में फैंसी रैंप का पदर्शन, छात्रों व स्कूल में उपस्थित अभिभावकों ने काफी सराहा। प्रदर्शन के दौरान छात्रों का उत्साह देखने लायक था। इस विशेष आयोजन का संचालन विज्ञान की अध्यापिका अल्फिया शकील कर रही थीं।

फैंसी ड्रेस रैंप के माध्यम से बच्चों को स्वाथ्यवर्धक फूड के बारे में जानकारी दी गयी। छोटे-छोटे बच्चें दूध, फास्ट फूड व नूडल की भेष बनाए हुए थे। वे रैंप कर बता रहे थे- मैं मिल्क हू व स्वास्थ्य के लिए अच्छा हूं। मैं फास्ट फूड हूं, बच्चों के बीच बेहद प्रिय हूं लेकिन स्वास्थ के लिए अच्छा नहीं हूं। अंत में देश के महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों व वैज्ञानिकों की भेष बनाकर बच्चों ने रैंप किया। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS