बिहार
मोतिहारी के कोटवा में भवानीपुर उच्च विद्यालय के कलर्क रामकिशोर सिंह की गोली मारकर हत्या
By Deshwani | Publish Date: 17/11/2022 11:35:40 PMमोतिहारी। कोटवा थाना क्षेत्र के डुमरा गांव मे अपराधियों ने भवानीपुर उच्च विद्यालय के किरानी के पद पर कार्यरत डुमरा गांव निवासी रामकिशोर सिंह की गोली मार हत्या कर दी। डुमरा चौक से घर जाने के क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने रामकिशोर सिंह को गोली मारी, जिनकी इलाज के लिए मोतिहारी के एक निजी हॉस्पिटल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।
बताया गया है कि गोली की आवाज सुन आसपास के लोग अपराधियों को धर दबोचने के लिए दौड़ पड़े। लिहाज अपराधी भाग निकलने में कामयाब हो गए। बाद में ग्रामीणों और परिजनों ने इलाज के लिए रहमानिया अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना से परिजनों और ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि गांव के युवक पर गोली मारने का आरोप है। पुलिस युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इधर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
इधर सदर डीएसपी को दिए बयान में मृतक की विधवा उषा देवी ने बताया कि वह और उसके पति गांव के निकट डुमरा चौक पर दवा लेने गए थे। लौटने के क्रम में गांव का ही एक युवक अपने 4-5 साथियों के साथ खड़ा था। उसने उनके पति को बात करने के लिए रोका और अलग ले जा कर गोली मार दी। गोली मार का वह अपने साथियों के साथ फरार हो गया। घटना का कारण जमीन विवाद बताया गया है। पुलिस का कहना है कि कुछ दिन पूर्व भी उक्त अपराधी ने स्थानीय एक अन्य युवक पर हमले के आरोप में जेल गया था।