बिहार
नेपाल चुनाव को लेकर रक्सौल बॉर्डर पर पुलिस ने चलाया जांच अभियान
By Deshwani | Publish Date: 15/11/2022 10:17:11 PMरक्सौल। अनिल कुमार। नेपाल चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में रक्सौल हरैया और नगर थाना द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया।विगत दिनों भारत नेपाल के अधिकारियों के बैठक में भारत और नेपाल दोनो तरफ से बॉर्डर पर सख्त सुरक्षा बरतने का सहमति बनी थी।जिसके आलोक में हरैया थाना क्षेत्र के बॉर्डर क्षेत्र पंटोका,सिवान टोला,भकुआ ब्रम्ह बाबा मंदिर आदि के पास खुली सीमा से आवागमन करने वाले लोगों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है।
साथ ही नेपाल भारत सीमा पर आतंकी घुसपैठ,के साथ भारत नेपाल विरोधी गतिविधियों को नियंत्रित करने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के दृष्टिकोण से सीमा पर आवाजाही करने वाले सभी दो पहिया व चारपहिया वाहनों को रोककर जांच किया जा रहा है।जांच के क्रम में गाड़ी का पेपर ड्राइविंग लाइसेंस,नागरिकता,भारतीय पहचान पत्र जैसे कागजातों जांच की जा रही है। इसकी जानकारी हरैया थाना प्रभारी पंकज कुमार ने देते हुए बताया कि नेपाल में आगामी 20 नवंबर को चुनाव होना है। जिसमें कोई अशांति नही फैले इसी को लेकर बॉर्डर पर उक्त जांच अभियान चलाया जा रहा है।