बिहार
बिहार लोक सेवा आयोग का 2022-23 के सत्र में होने वाली परीक्षाओं के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी, 67 वीं मेन 29 दिसंबर से
By Deshwani | Publish Date: 12/11/2022 12:56:50 PMपटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 67 वीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 14 नवम्बर को घोषित करेगा जबकि मुख्य परीक्षा 29 दिसम्बर से ली जायेगी। लिहाजा बिहार लोक सेवा आयोग ने 2022-23 के सत्र में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 67 वीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 14 नवम्बर को आयेगा जबकि मुख्य परीक्षा 29 दिसम्बर से ली जायेगी। जिसका परिणाम अगले वर्ष 14 मार्च 2023 को घोषित किया जायेगा।
वहीं, 68 प्रारंभिक परीक्षा बारह फरवरी और परिणाम 27 मार्च तथा मुख्य परीक्षा 12 मई से शुरू होगी। मुख्य परीक्षा का परिणाम छब्बीस जुलाई को आयेगा। इसके लिए साक्षात्कार 11 अगस्त से होगा तथा अंतिम रूप से सफल छात्रों की सूची 9 अक्टूबर 2023 को जारी कर दी जायेगी। इसके साथ ही प्रारंभिक स्कूलों में प्रधान शिक्षक के चालीस हजार पांच सौ छह रिक्त पदों पर बहाली के लिए परीक्षा इस वर्ष 18 दिसम्बर को ली जायेगी।
बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर की विस्तृत जानकारी https://www.bpsc.bih.nic.in/Misc/Examination-Calendar-2022-23.pdf पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।