ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बक्सर में 15 नवंबर तक चल रहे अंतरराष्ट्रीय संत समागम में बोले मोहन भागवत- धर्म का अर्थ समाज व विश्व का कल्याण
By Deshwani | Publish Date: 9/11/2022 3:58:37 PM
बक्सर में 15 नवंबर तक चल रहे अंतरराष्ट्रीय संत समागम में बोले मोहन भागवत- धर्म का अर्थ समाज व विश्व का कल्याण

बक्सर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि धर्म का वास्तविक अर्थ है- समाज और विश्व का कल्याण। इसके लिये किसी भी परिस्थिति में हमें कर्तव्य पथ से विचलित नहीं होना चाहिए। बिहार के बक्सर के अहिल्या स्थान में अंतरराष्ट्रीय संत समागम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने उक्त विचार व्यक्त कियें।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि धर्म का वास्तविक अर्थ है समाज और विश्व का कल्याण। इसके लिए हमें शरीर को ठीक रखना है और मन को उदात्त। किसी भी परिस्थिति में हमें कर्तव्य पथ से विचलित नहीं होना चाहिए। मोहन भागवत ने  बिहार के बक्सर जिला अंतर्गत अहिरौली गांव में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संत सम्मेलन में संबोधन के दौरान यह बातें कहीं। आरएसएस प्रमुख संत सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इसके आयोजक बक्सर सांसद भाजपा नेता व केन्द्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे हैं। कार्यक्रम 15 नवंबर तक चलेगा। जिसमें देश-विदेश के बड़े संत-महात्मा, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल व नेता शामिल हो रहे हैं। इस कड़ी में 15 नवंबर को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो रहे हैं।


बक्सर के अहिल्या स्थान में अंतर्राष्ट्रीय संत समागम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुये उन्होंन कहा कि भगवान राम के आदर्श हर युग में प्रासंगिक रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की पहली कर्मभूमि बक्सर को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी और देश में राम-राज की कल्पना साकार होगी। श्री भागवत ने कहा कि आज के संदर्भ में लोगों को स्वयं के दायरे से बाहर निकलकर विश्व कल्याण के लिए सोचने की जरूरत है।


8 दिनों तक चल रहे इस अंतरराष्ट्रीय संत समागम में पहुंचेंगे कई राज्यों के नेता। इस 8 दिनों के कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। जिसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, भूपेंद्र यादव मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, उत्तराखंड के

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेंद्र सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ संभाजी शिंदे, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल होंगे. वहीं केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, राजस्थान की राज्यपाल कलराज मिश्र, त्रिपुरा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।


सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

शाम 6 बजे के बाद कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे


8 नवंबर- कैलाश खेर

9 नवंबर- अनुराधा पौडवाल

10 नवंबर- दिनेश लाल यादव निरहुआ

11 नवंबर- हंसराज रघुवंशी

12 नवंबर- मनोज तिवारी मृदुल और मैथिली ठाकुर

13 नवंबर- शारदा सिन्हा

14 नवंबर - पवन सिंह और देवी

15 नवंबर- रविकिशन

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS