बिहार
पटना में जीकेसी की कार्यकारणी की बैठक में 6 बिंदुओं पर हुई चर्चा
By Deshwani | Publish Date: 5/11/2022 6:37:51 PM
GKC की पटना में बैठक। फोटो- देशवाणी।
पटना। जितेन्द्र कुमार सिन्हा। जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) की कार्यकारणी की बैठक शनिवार को पटना के नागेश्वर कॉलोनी स्थित रॉयल गार्डेन अपार्टमेंट में आयोजित की गयी। उक्त जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-सह- बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने दी।
उन्होंने बताया कि कार्यकारणी ने कुल 6 बिंदुओं पर सदस्यों के बीच सघन चर्चा और समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णय से ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद को अवगत कराया जायेगा।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (मीडिया प्रकोष्ठ) जितेन्द्र कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय महासचिव (युवा प्रकोष्ठ) कुमार आर्यन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलेश रंजन, प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नन्दा कुमारी, संगठन सचिव बलराम श्रीवास्तव, यूथ प्रभारी बिहार राजेश कुमार 'संजू' एवं सह प्रभारी बिहार-झारखंड अनुराग समरूप उपस्थित थे। कार्यकारणी बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-सह-बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने की।