ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
रक्सौल: आदापुर में गला रेतकर एक युवक की हत्या
By Deshwani | Publish Date: 3/11/2022 8:54:46 PM
रक्सौल: आदापुर में गला रेतकर एक युवक की हत्या

रक्सौल अनिल कुमार। आदापुर थाना क्षेत्र के मंगुरहरा गांव में गला रेतकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान गांव अनिल महतो 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया है। वहीं हत्या के साजिश की आशंका में पुलिस ने मृतक के पत्नी, भौजाई व बहन को अभिरक्षा में लेकर पूछ ताछ कर रही है। 

 
 
 
 
पुलिस के अनुसार मृतक का शव उसके छत से बरामद किया गया है। युवक की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर किया गया है। वहीं उसकी पत्नी का कहना है कि वे रूम में उसके साथ सोए हुए थे, लेकिन कब छत पर गए उसे नही मालूम है। इस घटना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इधर इस हर व्यक्ति के जुबान पर इस घटना में उसके परिजनों के ऊपर ही आशंका व्यक्त की जा रही है। 
 
 
 
 
बताया गया है कि मृतक की शादी गत तीन वर्ष पूर्व नेपाल में हुई थी। छठ पूजा  दो दिन बाद ही वह अपनी पत्नी राजकुमारी देवी को बुलाकर मंगुरहरा अपने घर लाया था। मृतक की पत्नी के अनुसार उसका पति दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई सुनील महतो भी बाहर में रहकर एवं उसका पति नेपाल में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। दोनों भाई दीपावली से पहले घर पर आए थे। मृतक अनिल के बड़े भाई सुनील का शादी भी उसकी पत्नी की बड़ी बहन से हुई है। इस बाबत थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में वरीय अधिकारी के निर्देश के आलोक में जांच जारी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS